नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- हृदय रेखा मनुष्य की हथेली में कनिष्ठिका उंगली के नीचे बुध पर्वत के नीचे से निकलकर सूर्य तथा शनि क्षेत्र को पार करती हुई गुरु पर्वत तक जाती है। लेकिन सभी के हाथों में यह स्थिति अलग-अलग हो सकती है। जिस व्यक्ति के हाथ में हृदय रेखा साफ हो, बिना किसी कट के हो, तो ऐसे व्यक्ति को लाइफ में सक्सेस मिलती है। उन्हें समाज में सराहा जाता है। अगर आपके हाथ में हृदय रेखा साफ नहीं है, कटी-फटी है, तो ऐसे व्यक्ति को लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यहां हम बता रहे हैं कि कैसी रेखा वाले लोगों को लाइफ में सफलता और वृद्धि दोनों मिलती है और वो भाग्यशाली होते हैं। कैसी रेखा वाला व्यक्ति कहलाता है भाग्यशालीहस्तरेखा के मुताबिक कहा जाता है कि अगर आपके हाथ में हृदय रेखा के साथ मस्तिष्क रेखा और लाइफ लाइन दोनों पूरी साफ आगे तक जा...