हस्तनिर्मित एवं डिजाइनर उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
रुद्रपुर, मई 21 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के परिधान एवं वस्त्र विज्ञान विभाग की ओर से दो दिवसीय प्रदर्शनी 'संकलन-2026' का आयोजन किया गया। इसमें स्टूडेंट रेडी कार्यक्रम के विद्यार्थियों के हस्तनिर्मित एवं डिजाइनर उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप एवं प्रथम महिला रेनू कश्यप ने किया। इस दौरान हाथ से सिले डिजाइनर परिधान, रंगाई-छपाई, पैचवर्क, क्विल्टिंग और क्रोशिए से तैयार आकर्षक वस्तुएं लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों ने रैंप वॉक के माध्यम से अपने तैयार परिधानों का प्रदर्शन भी किया। कुलपति ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में उद्यमिता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.