बरेली, फरवरी 26 -- हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) की ओर से कैंट स्थित युगवीणा लाइब्रेरी में हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि मेयर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि यह आयोजन न सिर्फ भारत की समृद्ध शिल्प विरासत का उत्सव है, बल्कि कारीगरों और सूक्ष्म उद्यमों को सीधे बाजार से जोड़ने की सार्थक पहल भी है। उन्होने प्रदर्शनी के तमाम स्टॉल को देखा और कारीगरों की सराहना भी की। इस दौरान ईपीसीएच के अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने कहा कि यह उत्सव घरेलू बाजार को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है। ऐसी प्रदर्शनियां हस्तनिर्मित उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाती हैं और देश की जीवंत शिल्प परंपरा पर गर्व की भावना को प्रोत्साहित करती हैं। प्रदर्शनी में चित्रकूट के लकड़ी के खिलौने, जोधपुर का लेदर क्राफ्ट, संभल की हस्तनिर्मित ज्वेलरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.