जमशेदपुर, अगस्त 7 -- वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन (डब्ल्यूडीआरओ) 13वां हस्तकरघा दिवस शुक्रवार को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में मनाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे। कार्यक्रम 11 बजे से शुरू होगा और 12 बजे राज्यपाल की रवानगी तक चलेगा। यह जानकारी डब्ल्यूडीआरओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भाजपा के बुनकर प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक विजय कुमार भारती ने गुरुवार को सीबीएमडी के बिष्टूपुर स्थित कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में करीब 500 प्रतिनिधि शामिल होंगे। राज्यपाल के जाने के बाद बुनकरों की चुनौतियों पर विशेष चर्चा की जाएगी कि आखिर किस कारण से लोग इस पेशे को छोड़ पलायन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- हस्तकरघा केवल वस्त्र निर्माण का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति ...