हस्तकरघा उत्पादों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : राज्यपाल
जमशेदपुर, अगस्त 9 -- राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आमलोगों से अपील की कि हस्तकरघा से बने उत्पादों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। यदि हमारी नई पीढ़ी इस क्षेत्र से जुड़ेगी तो हस्तकरघा उद्योग नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। वे वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूडीआरओ) की ओर से शुक्रवार को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित 13वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उन लाखों बुनकरों की श्रमशीलता एवं आत्म सम्मान को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने सदियों से सांस्कृतिक पहचान को अपने हाथों से बुना है। हमारे देश में हस्तकरघा केवल वस्त्र निर्माण का माध्यम नहीं, बल्कि यह हमारी सभ्यता, संस्कृति और आत्मनिर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.