समस्तीपुर, दिसम्बर 16 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र के हसौली गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में इलाज के दौरान मौत हो गयी। जबकि दो अन्य युवक के बीमार होने की चर्चा है। मृत युवक की पहचान हसौली निवासी बैजनाथ महतो उर्फ बैजू महतो का पुत्र मिथुन कुमार (18) के रूप में की गयी है। घटना सोमवार की देर शाम की है। इसकी चर्चा मंगलवार की सुबह लोगों के बीच फैल गई। इस बीच परिजनों ने आनन फानन में मृतक के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। वहीं चर्चा के अनुसार बताया गया है कि युवक चार पांच दिन पहले पतैली हाट पर अपने तीन से चार दोस्तों के साथ देशी शराब पिया था। उसके बाद वह बीमार हो गया। इलाज के लिये परिजनों ने समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं कि शराब पार्टी के दौरान पतैली पश्चिमी के उसके एक दोस्त महाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.