सीतामढ़ी, मार्च 15 -- सीतामढ़ी। बेलसंड थाना क्षेत्र के हसौर गांव से एक प्रेमी युगल को मुंबई पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बरामद किया है। दोनों को बरामद करने के बाद मुंबई पुलिस उन्हें अपने साथ मुंबई ले गई।मिली जानकारी के अनुसार हसौर गांव निवासी रितिक कुमार मुंबई के शांताक्रूज थाना क्षेत्र में रहकर कुकिंग का काम करता था। वहीं रहने के दौरान उसकी पहचान पड़ोस में रहने वाली एक युवती से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। युवती का परिवार मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला बताया जाता है। जो मुंबई में रहकर मोटर गैराज का संचालन करता है। बताया जाता है कि युवती के घर से गायब होने के बाद उसके पिता ने शांताक्रूज थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच के दौरान मुंबई पुलिस को दोनों के सीतामढ़ी के बेलसंड थाना क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.