कन्नौज, मार्च 15 -- छिबरामऊ, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को विशुनगढ़ रोड स्थित कानपुर मंडल कार्यालय, गणपति लॉन गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के प्रतिनिधि मंडल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं लोगों ने भाग लिया। बैठक का नेतृत्व राष्ट्रीय सचिव आरपी ठाकुर ने किया, जबकि इसका आयोजन कानपुर मंडल अध्यक्ष अमित कुमार राजपूत ने किया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमन यादव वीडियो कॉल के माध्यम से ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए। बैठक में पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि 7 मार्च को इंदरगढ़ थाने में संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ हुई बदसलूकी के मामले में अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। प्रतिनिधि मंडल का कहना था कि पुलिस दोषियों के साथ मिलकर काम कर रही है। जिससे कार्यकर्ताओं में रोष है। पदाधिकारियों ने कहा कि भाक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.