हापुड़, सितम्बर 13 -- नागरिक चेतना पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से ग्राम सिखैड़ा, तहसील धौलाना निवासी हसीन अली को हापुड़ जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि हसीन अली को संगठन को मजबूत करने, पार्टी का प्रचार-प्रसार बढ़ाने और सदस्यता अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे पार्टी के नियमों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्यक्रमों का संचालन करने की अपेक्षा की गई। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि वह निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पार्टी हित में कार्य करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...