हसायन की फाइल: अनियंत्रित कार ईशन नदी में गिरी, चार घायल
हाथरस, मई 12 -- हसायन। कोतवाली क्षेत्र के सिकंद्रराऊ-जलेसर मार्ग पर स्थित गांव बरसामई के निकट सोमवार की सुबह एक कार अनियंत्रित होकर ईशन नदी में जा गिरी। आगरा के आंवल खेड़ा निवासी कार सवार रमेश चंद्र पुत्र रामदयाल, बृजमोहन पुत्र जगन्नाथ, कांति त्यागी पत्नी बीपी त्यागी, बीपी. त्यागी सोमवार को गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे। तभी उनकी कार अचानक से अनियंत्रित हो गई और गांव बरसामई के निकट स्थित ईशन नदी में गिर गई। मौके पर स्थानीय ग्रामीण व राहगीरों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार में करीब पांच लोग सवार थे। यह भी पढ़ें- हदें पार, गंगाजल से धुलाई के चक्कर में फंसी मिनी बस, कार भी फंसने से बची कार में सवार सभी श्रद्धालुओं को ग्रामीण व राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.