फतेहपुर, जून 23 -- हसवा, संवाददाता। हसवा, आंबापुर और बिलंदा क्षेत्र में अवैध नर्सिंग होम, क्लीनिक, पैथालाजी और मेडिकल स्टोर बिना किसी कार्रवाई के भय के संचालित हो रहे हैं। आरोप है कि इन संस्थानों में ग्रामीण मरीजों का इलाज मानकों की अनदेखी कर किया जा रहा है और उनसे मनमानी फीस भी वसूली जा रही है। हसवा क्षेत्र में संचालित कई छोटे नर्सिंग होम, क्लीनिक और मेडिकल स्टोर निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं। यहां अग्निशमन समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का अभाव है। बावजूद इसके मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इससे मरीजों, तीमारदारों और संचालकों की सुरक्षा पर भी खतरा बना हुआ है। आंबापुर में वर्षों से अवैध क्लीनिक, पैथालाजी, मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डाक्टरों की दुकानें संचालित होने की शिकायतें मिलती रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गंभीर मरी...