कानपुर, मार्च 29 -- कानपुर। देशज फाउंडेशन ट्रस्ट ने रविवार को वार्षिक व्याख्यान एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। आरके पाल ने फाउंडेशन के जन सरोकारों की जानकारी दी। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सज्जाद ने हसरत मोहानी पर व्याख्यान दिया। उन्होंने हसरत के सामाजिक व राजनीतिक पहलुओं को खूबसूरती से बताया। जीएचएस-आईएमआर में हुए इस समारोह में सुधीर विद्यार्थी ने राधा मोहन गोकुल जी के संदर्भ में जानकारियां दीं। इस अवसर पर हरि रामपाल, प्रियंवद, अमरीक सिंह दीप, फिरोज नकवी, सईद नकवी, सावित्री देवी, अनीता मिश्रा और प्रताप साहनी को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.