हसरत मोहानी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण किया
कानपुर, मई 15 -- कानपुर। चन्द्रशेखर आजाद जनकल्याण समिति भारत ने स्वतंत्रता सेनानी कवि मौलाना हसरत मोहानी की पुण्यतिथि पर कमला नेहरू पार्क में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया। मोहानी के चित्र पर माल्यार्पण किया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार पाण्डेय निन्नी ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा, 1921 में उन्होंने इंकलाब जिन्दाबाद का नारा दिया था। यहां महामंत्री सन्दीप साहू, अनिल त्रिपाठी, हर्षित शुक्ला, संतोष शर्मा, विकास मेहरोत्रा, प्रतीक शुक्ला, रामकृपाल भदोरिया, प्रतिभा साहू, विनोद त्रिपाठी, बीडी जायसवाल, वेदांश पाण्डेय, माजिद इरशाद, सुरेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र चतुर्वेदी, रवि दत्त मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.