औरंगाबाद, जून 26 -- मुहर्रम का पर्व हसपुरा प्रखंड इलाके में शुक्रवार को शांतिपूर्ण महौल में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गया। रविवार को ईदगाह समीप करबला में सभी ताजिया को पहलाम कर दिया गया। हसपुरा बाजार के पटेल चौक, मेन रोड इमामबाड़ा, दुर्गा मंदिर, अमझर शरीफ अखाड़े पर पुलिस बल तैनात थे। गांधी नगर ईदगाह समीप कर्बला, सलेमपुर, चहुंटा, बड़ौखर, नरसन, गहना, खुटहन, उचित बिगहा सहित अन्य गांवों में बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार और सीओ कौशल्या कुमारी ने दलबल के साथ पूरे दिन मुयायना करते रहे। इस दौरान जिला साइबर क्राइम डीएसपी मंलगम कुमार सिंह भी मुआयना करने पहुंचे। शाम होते ही इन गांवों से ताजिया के साथ जुलूस हसपुरा बाजार होते अमझर शरीफ अखाड़े तक पहुंची। यह भी पढ़ें- हसपुरा में शांतिपूर्ण महौल में संपन्न हुआ मुहर्रम का त्योहार हर जुलूस...