हसपुरा में लेनिन की मनी जयंती
औरंगाबाद, अप्रैल 22 -- हसपुरा बस स्टैंड स्थित पूर्व विधायक स्व. रामशरण यादव पुस्तकालय भवन में सीपीआई के बैनर तले बुधवार को व्लादिमीर लेनिन की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उनके विचारों और संघर्षों को याद करते हुए सामाजिक समानता, श्रमिक अधिकारों व जनहित की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। पूर्व जिला मंत्री जगनारायण सिंह विकल, पूर्व प्रमुख नागेश्वर यादव, विजय यादव, अरुण कुमार रंजन, अंचल सचिव चंद्रशेखर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि श्याम किशोर यादव, बालेश्वर राजवंशी, नंद गोपाल, अवध किशोर, राजकुमार, विजय यादव, राजू कुमार, कामेश्वर यादव, सत्येंद्र सिंह, रामदेव राजवंशी, रंजीत राम, श्रीकिशुन राजवंशी, मनोज यादव ने लेनिन के विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- हसपुरा में लेनिन की मनी जय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.