औरंगाबाद, अप्रैल 21 -- हसपुरा बाजार का सब्जी मंडी और सब्जी दुकान सड़क पर लगने के कारण प्रतिदिन भीषण जाम की स्थिति बन रही है। सड़क के दोनों किनारों पर सब्जी विक्रेताओं के बैठने और ग्राहकों की भीड़ के कारण पैदल चलना भी दूभर हो गया है। सुबह से ही जाम लगना शुरू हो जाता है। वर्तमान में शादी-विवाह (लगन) का मौसम होने के कारण बाजार में खरीदारों और वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई है। ऐसे में सड़क पर अतिक्रमण होने से हर दस मिनट में जाम लग रहा है। दर्जनों लोग सड़क पर अतिक्रमण कर लिए हैं। सुबह और शाम के समय एम्बुलेंस और स्कूल बसों को भी इस जाम में घंटों फंसे रहना पड़ता है। चार माह पहले सीओ ने सड़क से अतिक्रमण हटाया था। कुछ दिन तक ठीक रहा। उसके बाद से लोग फिर से अतिक्रमण कर लिया। ​स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क पर मंडी लगने की समस्या सालों से है, लेक...