औरंगाबाद, मई 16 -- हसपुरा नरसन रोड स्थित कुटिया पर शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। श्री शंकरजी हनुमानजी धार्मिक न्यास समिति की देखरेख में आयोजित इस धार्मिक उत्सव में सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह भी पढ़ें- महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा-अर्चनामहिलाओं की पूजा-अर्चना हसपुरा बाजार समेत आस-पास के ग्रामीण इलाकों से पहुंची सैकड़ों सुहागिन महिलाओं ने पवित्र बरगद वृक्ष (वट वृक्ष) की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने वृक्ष में सूत लपेटकर फेरी लगाई और अपने पति की दीर्घायु तथा अखंड सौभाग्य की कामना की। ​इस मौके पर दर्जनों महिलाएं अपने पतियों के साथ पूजा स्थल पर पहुंची थीं। यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा : वट वृक्ष की आराधना कर पति के लंबी उम्र की कामनापरंपरागत रीति-रिवाज वट वृक्ष की परिक्रमा और पूजा संपन्न क...