औरंगाबाद, जनवरी 22 -- 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर हसपुरा प्रखंड कार्यालय पर झंडोतोलन के लिए समय निर्धारित किया गया है। गुरुवार को बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी ने बताया कि प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय पर सुबह 8:45 बजे, हसपुरा थाना 9 बजे, सहकारिता कार्यालय 9:10 बजे, व्यापार मंडल कार्यालय पर 9:15 बजे, पशु चिकित्सा केन्द्र 9:20 बजे, आपूर्ति कार्यालय 9:25 बजे, बाल विकास परियोजना कार्यालय 9:30 बजे, कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय 9:35 बजे, बीआरसी पर 9:45 बजे, कुष्ट नियंत्रण इकाई 10 बजे और रेफरल अस्पताल 10:20 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसके अलावा प्रखंड के पैक्सों, पंचायतों और विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी झंडोत्तोलन का समय निधार्रित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.