औरंगाबाद, जनवरी 22 -- हसपुरा पटेल चौक पर स्थित आदमकद सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा समीप 26 जनवरी को झंडोत्तोलन की तैयारी को लेकर गुरुवार को हसपुरा जदयू पूर्व अध्यक्ष स्व. वीरेंद्र सिंह के आवास पर पटेल सेवा संघ की एक बैठक अध्यक्ष प्रियदर्शी महिपाल राव चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि संरक्षक राजेंद्र सिंह के देखरेख में सचिव बिंदेश्वरी सिंह 26 जनवरी को सुबह 9:30 बजे झंडोत्तोलन करेंगे। जदयू किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, हृदयानंद सिंह, आनंद कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार, प्रगतिशील कुमार, देवेंद्र कुमार समेत दर्जनों सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.