औरंगाबाद, फरवरी 17 -- हसपुरा सीओ के खिलाफ रिपोर्ट मिलने का इंतजार औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दाखिल खारिज के नाम पर जमीन मालिक से अवैध वसूली करने को लेकर निगरानी विभाग के द्वारा पकड़े गए निम्न वर्गीय लिपिक को औरंगाबाद जिला प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा ने हसपुरा अंचल कार्यालय में पदस्थापित निम्नवर्गीय लिपिक श्लोक कुमार को 16 फरवरी की तिथि से ही निलंबित कर दिया है। निगरानी इकाई, पटना के द्वारा उन्हें रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। उनके द्वारा सीओ कौशल्या कुमारी के नाम पर 15 हजार रुपए रिश्वत के रूप में मांगे गए थे। घूस के रूप में 10 हजार रुपए लिए जा रहे थे। इसी दौरान निगरानी की टीम ने श्लोक कुमार को गिरफ्तार किया। डीएम के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए श्लोक कुमार को निलंबित किया गया है। जिला प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.