औरंगाबाद, मई 21 -- ​हसपुरा में सेवानिवृत्त शिक्षक अवधेश शर्मा के आवास पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों ने सुंदरकांड की चौपाइयों का संगीतमय पाठ किया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रियरंजन ने अतिथियों का स्वागत व सम्मानित किया। पाठ के समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान शिक्षक के स्वास्थ्य की मंगल कामना की गई। तनुजा शर्मा, कविता शर्मा, पूर्व संतोष शर्मा, पूर्व सरपंच राम बालक शर्मा, सुदामा प्रसाद, विजय शर्मा, केवल शर्मा, दिलीप शर्मा उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...