काशीपुर, जून 25 -- काशीपुर, संवाददाता। मोहल्ला बांसफोड़ान स्थित हलवाई चौक पर बुधवार रात अंजुमन गुलिस्ताने रज़ा कमेटी की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजरत इमाम हसन और इमाम हुसैन की याद में अजीम-ओ-शान मजलिस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की निजामत कारी महमूद रजा ने की, जबकि सरपरस्ती शहर इमाम मुफ्ती फैजान ने की। मजलिस में भगतपुर से आए मुफ्ती मुकर्रम तथा दड़ियाल (स्वार) से पहुंचे मुफ्ती फैजुल रहमान ने करबला की घटना पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन ने अपने 72 साथियों के साथ भूखे-प्यासे रहकर भी सब्र, इबादत और इंसाफ का रास्ता नहीं छोड़ा तथा जुल्म के आगे कभी सिर नहीं झुकाया। यह भी पढ़ें- हसन हुसैन की याद में एक अजीमो- शान मजलिस का आयोजन उन्होंने करबला की कुर्बानी को पूरी इंसानियत के लिए प्रेरणा बताया। कारी गुलाम यासीन ने भ...