रुद्रपुर, जून 25 -- काशीपुर lबुधवार की रात मोहल्ला बांसफोड़ान में अंजुमन गुलिस्ताने रज़ा कमेटी ने हर साल की तरह इस साल भी हलवाई चौक पर हसन हुसैन की याद में एक अजीमो- शान मजलिस कराई l मजलिस की निजामत कारी महमूद रजा ने की और सरपरस्ती शहर इमाम मुफ्ती फैजान ने की l भगतपुर से आए मुफ्ती मुकर्रम साहब और दड़ियाल(स्वार) से मुफ़्ती फैजुल रहमान ने बेहतरीन तकरीर का खिताब किया lउन्होंने हसन हुसैन के बारे में बताया कि कैसे हसन हुसैन ने अपने 72 साथियों के साथ भूखे प्यासे रहकर भी सब्र करा ओर नमाज़े भी पड़ते रहे लेकिन ज़ुल्म के सामने झुके नहीं ओर उनका धोखे से सर कलम कर दिया गया लेकिन उनका सर नेज़े पर रहकर भी कुरान की तिलावत करता रहाl दोनों मुक़र्रिर ओर कारी गुलाम यासीन साहब ने भी तकरीर ओर नाते पड़ी या रसूलल्लाह या हबीब अल्लाह , आंखों की ठंडक दिल का सुकून या ...