बोकारो, जून 26 -- मुहर्रम के मौके पर शुक्रवार को बोकारो के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अकीदत व परंपरा के साथ जुलूस निकाला गया। दोपहर तीन बजे के बाद शहर के विभिन्न इलाकों से ताजिया व अखाड़ा जुलूस अपने-अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए नया मोड़ व रितुडीह पहुंचे, जहां विभिन्न मोहल्लों से आए ताजियों का मिलान हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए व पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन किया। जुलूस के दौरान युवाओं ने लाठी, तलवार व अन्य पारंपरिक युद्ध कलाओं का प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उकरीद मोड़े व अन्य कई जगह स्थानीय लोगों की ओर से शर्बत व पेयजल की व्यवस्था की गई। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस व प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। उकरीद के समाजसेवी कारी रिजवानुल होदा ने कहा कि मुहर्रम त्याग, सब्र व इंसानियत का ...