आरा, नवम्बर 21 -- आरा, हि.सं.। आरा-सासाराम रेलखंड पर जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के नारायणपुर रेलवे लाइन पर शुक्रवार की सुबह ट्रेन से गिरने से एक अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आरा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। घायल अधेड़ हसन बाजार थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी 55 वर्षीय धर्मेंद्र यादव बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह वह ट्रेन से पीरो से आरा जा रहे थे। उसी दौरान नारायणपुर रेलवे लाइन पर ट्रेन से गिर पड़े। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस द्वारा उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हसन बाजार पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह अधेड़ नारायणपुर रेलवे लाइन पर ट्रेन से गिर गये थे। स्टेशन मास्टर के जरिए सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.