हसनापुर में हुए विवाद में चार पर केस
कन्नौज, मई 16 -- तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव में दीवार से ईंट-पत्थर गिरने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। हसनापुर गांव निवासी अनीता पत्नी कालीचरन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 13 मई की सुबह वह घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान घर के सामने बनी दीवार से ईंट-पत्थर गिरने की बात को लेकर गांव के सर्वेश, सोबरन, ससाम और रामविलास से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विरोध करने पर सभी ने गाली गलौज शुरू कर दी। मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे उसके सिर में चोट आ गई। पीड़िता ने बताया कि उसे उपचार के लिए सीएचसी तालग्राम ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए तिर्वा मेडिकल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.