बिहारशरीफ, फरवरी 21 -- राजगीर, नालंदा खंडहर, कुंडलपुर व पावापुरी में मंदिर का किया दर्शन फोटो : हसनपुर स्कूल-नालंदा खंडहर में शनिवार को हसनपुर स्कूल के छात्र व शिक्षक। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत हसनपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छठी से आठवीं कक्षाओं के छात्रों को शनिवार को ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। हसनपुर के शिक्षक सह परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं को कुण्डलपुर, नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर, पावापुरी का शैक्षिक परिभ्रमण कराया गया। छात्रों ने कुण्डलपुर, नालन्दा खंडहर, विश्व शांति स्तूप, सोन भंडार गुफा, जरासंध का अखाड़ा, मनियार मठ, वेणुवन, गर्म कुंड, ब्रह्म कुंड व अन्य ऐतिहासिक स्थलों को देखा। उन्हें ऐतिहासिक धरोहरों और संस्कृति को प्रत...