हसनपुर सूरत टारा मुसहरी में पानी के लिए मचा हाहाकार
समस्तीपुर, अप्रैल 24 -- शाहपुर पटोरी। नगर परिषद क्षेत्र के हसनपुर सूरत, टारा मुसहरी टोले में गुरुवार को पानी के लिए हाहाकार मच गया। लगभग 30 से 40 परिवार वाले इस टोले में नल-जल की आपूर्ति पिछले कई माह से बंद है। इस टोले में जलापूर्ति के लिए पाइप लगे हैं परंतु इससे लगे नलों से एक बूंद भी पानी नहीं टपकता है। इस संबंध में कई बार क्षेत्र के लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों, पीएचईडी के कर्मियों को शिकायत की परंतु उन्हें गरीबों की दिक्कत से कोई लेना-देना नहीं है। इस टोले में उपलब्ध एकमात्र सरकारी चापाकल भी गुरुवार को जवाब दे गया। यह भी पढ़ें- नल-जल योजना फेल, पानी के लिए ग्रामीण परेशान स्थिति ऐसी हो गई की टोले के लोग बूंद भर पानी के लिए तरस गए। टोले के लोगों की परेशानियां को ध्यान में रखकर अपनी संवेदना जताते हुए क्षेत्र के वरीय साहित्यकार ज्ञान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.