खगडि़या, दिसम्बर 15 -- बेलदौर, एक संवाददाता। हसनपुर के जदयू विधायक राजकुमार राय रविवार को कैंजरी पंचायत पहुंचकर लोगों के मुख्य समस्याओं को सुनकर यथा संभव इसे समाधान करने में आवश्यक सहयोग करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक के क्रियाकलापों पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिलचस्पी नहीं लिए जाने के कारण गांव को दो भागों में बांटने वाली काली कोसी नदी पर गांव में पुल नहीं बन पाई। ग्रामीणों के अनुरोध पर विधायक ने काली कोसी नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने विधायक को गांव के अपग्रेडेड हाईस्कूल कैंजरी में स्कूल भवन निर्माण अब तक नहीं किए जाने की भी जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.