लखीसराय, मई 3 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत उच्च विद्यालय हसनपुर मोड़ के समीप रविवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक और टोटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में टोटो पलट गया, जिससे उस पर सवार पांच महिलाएं घायल हो गईं, जबकि बाइक सवार पिता-पुत्र भी चोटिल हो गए। यह भी पढ़ें- हसनपुर मोड़ के पास बाइक-टोटो की टक्कर में पांच महिलाएं समेत सात लोग घायलदुर्घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमुई निवासी पिता अपने पुत्र को नीट परीक्षा दिलाने के लिए हसनपुर स्थित परीक्षा केंद्र लेकर आ रहे थे। जैसे ही वे हसनपुर मोड़ के पास बाइक मोड़ रहे थे, उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे टोटो से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो असंतुलित होकर पलट गया और बाइक चालक भी सड़क पर गिर पड़े। यह भी पढ़ें- मुंगेर: ...