अमरोहा, मई 18 -- हसनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शनिवार को श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डा. प्रवेश कुमार तथा विशिष्ट अतिथि संगठन के प्रदेशीय मंत्री डा. जीपी सिंह प्रधानाचार्य जेएस हिन्दू इंटर कॉलेज मौजूद रहे।संगठन द्वारा बीती 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षकों को प्रशस्तिपत्र, शॉल और प्रतीक चिन्ह देकर उनकी उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गान प्रस्तुत किया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देवेन्द्र प्रताप सिंह, राजेन्द्र सिंह, पूनम वर्मा, सह...