हसनपुर में सांड के हमले में चौकीदार की मौत
अमरोहा, जून 7 -- हसनपुर, संवाददाता। क्षेत्र के रामपुर भूड़ लिंक मार्ग पर आम के बाग की रखवाली कर रहे वृद्ध चौकीदार पर शनिवार देर शाम सांड ने हमला बोल दिया। बुरी तरह घायल चौकीदार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार सुबह चौकीदार की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
घटना का विवरण जानकारी के मुताबिक अमरोहा नगर के मोहल्ला कटरा निवासी 60 वर्षीय रामरतन पुत्र हरकिशन रामपुर भूड़ लिंक मार्ग पर आम के बाग की रखवाली कर रहा था। इसी बीच शनिवार देर शाम अचानक आए सांड ने उस पर हमला कर दिया। सांड ने रामरतन को सींगों पर उठाकर जमीन पर पटक दिया। रामरतन बुरी तरह घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर पास के बाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.