अमरोहा, सितम्बर 15 -- हसनपुर, संवाददाता। गुर्जर प्रतिहार राजवंश के चक्रवर्ती महान सम्राट मिहिर भोज के जन्मोत्सव पर उनकी याद और सम्मान में रविवार को नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर के नुमाइश ग्राउंड ब्लाक तिराहे से मिहिर भोज प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। शोभा यात्रा के रूट पर स्थित शहीद भगत सिंह व बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई रहरा अड्डे के नजदीक संपन्न हुई। यात्रा समाप्ति पर समाज के लोगों ने भारत माता की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद अजीत सिंह गुर्जर की प्रतिमा पर मंगरौला गांव में माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के पूर्व प्रदेश महासचिव ओमकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.