अमरोहा, अप्रैल 2 -- हसनपुर। विकास खंड में गेहूं फसल की कटाई शुरू हो गई है। किसान गेहूं कटाई के फौरन बाद निकासी को भी तवज्जो दे रहे हैं। दरअसल पिछले दिनों चली तेज हवा से फसल पर सुनहरी फिर गई है। क्योंकि, इन दिनों अक्सर मौसम खराब होता रहता है, इसलिए किसान बगैर वक्त गंवाए फसल की कटाई में जुट गए हैं।बताया जा रहा है कि अगेती गेहूं फसल कटाई के लिए तैयार हो गई है। हालांकि कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक फसल मध्य अप्रैल के बाद ही पूरी तरह कटाई के लिए परिपक्व होती है। लेकिन, रेतीली भूमि वाले खेतों में फसल वक्त से पहले पक जाती है, जिसकी वजह से दाना भी सिकुड़ जाता है। भरपूर उत्पादन नहीं मिल पाता। कुछ किसान ऐसे भी हैं जो गेहूं व भूसे की जल्दबाजी में फसल कटाई कर रहे हैं। बहुत से घरों में अनाज खत्म हो चुका है। पशुओं के लिए चारा भी नहीं है। क्षेत्र के गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.