अमरोहा, मार्च 11 -- हसनपुर, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभियान चलाकर अवैध रूप से संचालित पांच अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ओटी सील कर दीं। संचालकों को नोटिस देकर तीन दिन के भीतर दस्तावेज प्रस्तुत करने की मोहलत दी है।सीएचसी धीक्षक डॉ.ध्रुवेंद्र कुमार ने बताया कि नगर में अवैध रूप से अस्पताल संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाते हुए नगर के रहरा रोड पर संचालित महाराणा हॉस्पिटल, हाता चौराहा पर संचालित मेरठ हेल्थ केयर सेंटर एवं मेरठ मेडिकल सेंटर, संभल बस स्टैंड चौराहे पर संचालित समर नर्सिंग होम व नगर में बाईपास मार्ग पर संचालित प्रेम हॉस्पिटल की ओटी को सील किया गया। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया। कई संचालक अस्पताल बंद कर फरार हो गए। अफस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.