अमरोहा, अप्रैल 3 -- हसनपुर, संवाददाता। राशन वितरण में धांधली को लेकर बुधवार रात गांव बाटूपुरा में चल रही पंचायत के बीच दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। मौके पर अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि घायल कोतवाली पहुंचे कि इस दौरान फिर से गांव में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया। सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, जिनमें से पुलिस ने पांच को गिरफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक बुधवार रात मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव बाटूपुरा का है। राशन वितरण में धांधली के आरोप को लेकर गांव में डीलर व आरोप लगाने वाले पक्ष के बीच पंचायत चल रही थी। इस दौरान कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट व पथराव हो गया। घटना में सुखपाल व ब्रह्म देवी तथा दूसरे पक्ष के छोटे, क्रां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.