हसनपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का खंभा टूटकर मकान पर गिरा, बड़ा हादसा टला
अमरोहा, मई 28 -- नगर के कंकर वाले कुआं के नजदीक गुरुवार सुबह ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का खंभा तिरछा होकर मकान पर गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान बिजली नहीं आ रही थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मोहल्ले के लोगों को कहना है कि नगर पालिका द्वारा कूड़ा उठाने वाले ट्रैक्टर की चपेट में आकर खंभा गिरा। इसके साथ ही मोहल्ले की बिजली ठप हो गई। सूचना पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खंभा व बिजली लाइन दुरुस्त करने में जुट गई। कहा जा रहा है कि संकरी गली से ट्रैक्टर गुजरते वक्त हादसा हुआ। मामले में किसी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। तीन घंटे बाद भी मोहल्ले की बिजली आपूर्ति फिलहाल ठप है। ईद उल अजहा के मौके पर बिना बिजली लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.