अमरोहा, जून 2 -- हसनपुर। नगर पालिका गेट के सामने छात्रों के दो गुटों में सोमवार देर शाम मारपीट हो गई। दोनों ओर से जमकर लात घूंसे चले। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने किसी तरह समझौता कराया। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक इंटर में पढ़ने वाले सात-आठ छात्र नगर के कोचिंग संस्थान से कोचिंग करने के बाद स्कूटी व बाइकों से घर लौट रहे थे। जैसे ही छात्र नगर पालिका गेट पर पहुंचे कि किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों ओर से जमकर लात घूंसे चलने लगे। शोर व चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। यह भी पढ़ें- नगर पालिका के सामने छात्रों के दो गुटों में मारपीट, मची अफरातफरी किसी तरह छात्रों को समझाकर मामला शांत कराया। बाद में छात्र अपने घरों को चले गए। इस बावत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश कुमार तिवार...