अमरोहा, जनवरी 4 -- विभाग में बिना पंजीकृत अस्पतालों पर शनिवार को कार्यवाहक सीएमओ के नेतृत्व में विभागीय टीम ने छापामार कार्रवाई की। चार अस्पतालों को सील कर दिया, जबकि एक अन्य अस्पताल की ओटी को नियमों के उल्लंघन में बंद करा दिया गया। कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। शनिवार दोपहर कार्यक्रम सीएमओ डा. योगेंद्र सिंह विभागीय टीम के साथ अचानक नगर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक-एक कर पांच अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पाया कि नगर में चार अस्पताल बिना किसी वैध पंजीकरण या मानकों के धड़ल्ले से चलाए जा रहे हैं। कार्यवाहक सीएमओ ने बताया कि अनमोल नर्सिंग होम, न्यू सेवा नर्सिंग होम, ट्रू मुस्कान नर्सिंग होम, ट्रू सेवा हेल्थ केयर सेंटर को सील कर दिया गया है। छापेमारी के दौरान टीम साई अस्पताल भी पहुंची। जांच में पाया गया कि अस्पताल का प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.