अररिया, दिसम्बर 9 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के हसनपुर वार्ड नंबर दस में एक घर के बरामदे पर रखे स्प्लेंडर प्रो बाइक के चोरी होने का मामला सामने आया है। इस बाबत बाइक मालिक रामानंद यादव ने थाना में आवेदन देकर बाइक बरामदगी की गुहार लगायी है। घटना बीते 28 नवंबर की बतायी गयी है। थाना में विलंब से सूचना देने का कारण खोजबीन करना बताया गया है। दर्ज आवेदन में पीड़ित ने बताया कि घटना तिथि को वे 9 बजे रात्रि अपनी बाइक घर के बरामदे पर लगाकर सो गये। जब आधी रात में उनकी नींद टूटी तो देखा कि उनकी बाइक गायब हैं। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल पाया। इधर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.