अमरोहा, मई 25 -- क्षेत्र के अलीगढ़ मार्ग पर शनिवार देर रात ट्रक से बचाने के दौरान अनियंत्रित एंबुलेंस गोवंशीय पशु को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पशु की मौके पर मौत हो गई जबकि, चालक बाल-बाल बचा। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। नगर के निजी अस्पताल की एंबुलेंस रहरा से मरीज छोड़कर अस्पताल लौट रही थी। शनिवार देर रात एंबुलेंस अलीगढ़ मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के गांव कालका वाली डगरौली के निकट पहुंची कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क पर टहल रहे गोवंशीय पशु से टकरा गई। एंबुलेंस पशु को टक्कर मारने के बाद बिजली के पोल को तोड़ते हुए पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गोवंशीय पशु की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। चालक भी सुरक्...