चंदौली, अप्रैल 13 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। हसनपुर तीरगांवा में रविवार को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से गंगा नदी के तट पर कटान निरोधक कार्य की महत्वपूर्ण परियोजना का विधिवत शिलान्यास एवं भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने किया। बीते दिनों विधायक ने विधान सभा मे याचिका समिति में इसके लिए आवाज उठाई थी।सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि यह जनहितकारी योजना क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगी। गंगा तट पर लगातार हो रहे कटान से लोगों को अब राहत मिलेगी और उनकी खेती योग्य भूमि व घर सुरक्षित रह सकेंगे। कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से गंगा कटान की समस्या से जूझ रही थी, जिससे उनकी जमीन और आशियाने पर संकट बना हुआ था। यह भी पढ़ें- सिद्धनगर में 4.88 करोड़ से बनेगा नया पुल,...