अमरोहा, मार्च 17 -- हसनपुर। नगर के मोहल्ला खेवान में आयोजित कार्यक्रम में रविवार देर शाम केक काटकर कांशीराम जयंती मनाई गई। आंबेडकर उद्यान समिति के अध्यक्ष विजय कुमार गौतम ने कहा कि कांशीराम जी ने अपना पूरा जीवन दबे-कुचले और वंचित समाज को उनका हक दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। आंबेडकर जयंती के अध्यक्ष दिनेश गौतम ने कांशीराम के आदर्श जीवन में अपनाने की अपील की। इस मौके पर अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ के अध्यक्ष रामवीर सिंह, विनोद कुमार गौतम, और कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य महीपाल सिंह ने अपने विचार रखे। लता सागर, रणवीर सिंह, अरविंद कुमार अन्ना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...