हसनपुर में कारपेंटर के घर से नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषण चोरी
अमरोहा, अप्रैल 22 -- बैठक की खिड़की तोड़कर मकान में दाखिल हुए चोरों ने 70 हजार की नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषण व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। गृह स्वामी के बेटे की 20 दिन पूर्व शादी हुई थी, जिसमें दहेज में मिला सभी समान भी चोर ले गए। बरामदे में सो रही गृह स्वामिनी व परिवार के अन्य लोगों को बुधवार सुबह घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। जानकारी के मुताबिक, थाना आदमपुर क्षेत्र के साथलपुर निवासी कारपेंटर छिददा सैफी नगर की अब्दुल्ला कॉलोनी के बाहरी छोर पर मकान बनाकर रह रहे हैं। छिददा सैफी दिल्ली में कारपेंटर का काम करते हैं। यह भी पढ़ें- शादी में गए परिवार के घर में चोरी, नकदी-जेवरात पार मंगलवार रात उनकी पत्नी जैनब, बेटा अनस, दामाद हारिश व बेटी आसमा मकान के बरामदे में सो रहे थे। रात में किसी वक्त चोर बैठक की खिड़की तोड़कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.