अमरोहा, मार्च 18 -- हसनपुर, संवाददाता। आदमपुर थाना क्षेत्र निवासी बीएससी की छात्रा ने मंगलवार को सुबह घर की दूसरी मंजिल पर खूंटी से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। उसकी मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार किया। परिजन सुसाइड का कारण नहीं समझ पा रहे हैं।जानकारी के मुताबिक आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी 25 वर्षीया छात्रा मंगलवार सुबह नाश्ता करने के बाद घर की ऊपरी मंजिल के कमरे में चली गई। काफी देर तक भी वह नीचे नहीं आई तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई। कोई उत्तर नहीं मिला तो परिजन देखने ऊपर पहुंचे। देखा तो कमरे में कपड़े टांगने की खूंटी पर रस्सी से युवती का शव लटका था। परिवार में चीख पुकार मच गई। खबर लगते ही मोहल्ले में गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में शव को नीचे उतार कर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार क...