अमरोहा, मार्च 27 -- हसनपुर,(अमरोहा) संवाददाता। विकास खंड के गांव लठीरा से मिलक घेर के रास्ते पर जलभराव लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है। गुरुवार सुबह गंदे पानी के बीच से लोग अर्थी लेकर गुजरे। अंतिम यात्रा में शामिल लोगों ने अफसरों को कोसा। शिकायत के बाद भी समस्या समाधान न होने पर रोष जताया।गांव लठीरा से मिलक घेर तक करीब 300 मीटर रास्ते पर एक वर्ष से जलभराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए विकास विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई गई थी लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। जल निकासी की व्यवस्था न होने की वजह से घरों का गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। ग्रामीण डालचंद ने बताया कि क्षेत्र की ग्राम पंचायत लठीरा माफी और ग्राम पंचायत मंगरौली के रास्ते भी जलभराव की समस्या है। गांव में किसी भी ग्रामीण की मृत्यु होने पर शव य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.