अमरोहा, अप्रैल 12 -- हसनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के खातों से पैसे निकालने के मामले में दोनों वीडीओ के खिलाफ कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है। पंचायतों के कलस्टर बदलने के आदेश के बाद ग्राम पंचायतों के खातों से लाखों रुपये निकाल लिए गए थे। हसनपुर ब्लाक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी हुमा परवीन ओर रोनिल अली ने डीएम को 14 मार्च को शिकायती पत्र दिया था। कहा कि उनकी तैनाती सौंहत और शाहपुर कलस्टर पर सचिव के रुप में हुई है लेकिन ग्राम पंचायत के सचिव रामनिवास और कावेंद्र सिंह की ओर से पंचायत से भुगतान किया गया। उनको अभिलेख भी नहीं दिए गए। इस मामले में अधिकारियों ने दोनों से जवाब मांगा लेकिन जवाब नहीं मिला। अब फिर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। धनराशि निकालने के मामले में विस्तृत रु...