बेगुसराय, अप्रैल 28 -- नावकोठी, निज संवाददाता। जैविक खाद के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को हसनपुर बागर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पैक्स अध्यक्ष महेश कुमार महतो ने की। शिविर में कृषि समन्वयक प्रिंस कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक पैदावार की चाह में रासायनिक उर्वरकों का अंधाधुंध उपयोग किया जा रहा है, जिससे मिट्टी की उर्वरता तेजी से घट रही है और वह बंजर होने की कगार पर पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए मिट्टी का संरक्षण बेहद जरूरी है, इसलिए रासायनिक उर्वरकों का सीमित उपयोग कर जैविक खाद अपनाना समय की जरूरत है। यह भी पढ़ें- मिट्टी की उर्वरता के लिए जैव उर्वरकों के उपयोग की दी जानकारी जैविक खाद के इस्तेमाल से मिट्टी में मौजूद मित्र कीट सुरक्षित रहते हैं ...