अमरोहा, मार्च 11 -- हसनपुर,संवाददाता। शहर में बाईपास पर जाम की समस्या गहराती जा रही है। जाम के चलते यातायात प्रभावित होना रोजमर्रा की बात हो चला है। गुहार के बाद भी समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जाने से लोगों में जिम्मेदार अफसरों के प्रति रोष बना है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर बाईपास मार्ग पर जाम की शुरुआत अमरोहा चौराहे से हुई। यहां गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली के चलते जाम लग गया। एक-दूसरे से पहले निकलने की जल्दबाजी में वाहनों की लंबी कताई लगती चली गई। दो घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा। राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दो पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू कराया। वहीं इस बावत व्यापारी नेता मुकेश गुप्ता का कहना है कि अमरोहा चौराहा, संभल स्टैंड, रहरा बस अड्डा समेत शहर में अन्य कई...