अमरोहा, फरवरी 20 -- गुरुवार दोपहर एक बार फिर नगर के बाईपास पर भीषण जाम लग गया। ओवरलोड गन्ने के ट्रकों और ट्रैक्टर-ट्रालियों की वजह से शुरू हुए जाम में एंबुलेंस व स्कूल बस भी करीब दो घंटे तक फंसी रहीं। राहगीरों व स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने बामुश्किल जाम खुलावाया। लोगों ने जाम की समस्या से स्थाई निजात दिलाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब दो बजे अमरोहा अड्डे के नजदीक गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गई। इसके बाद जाम की शुरुआत हो गई। झकड़ी अड्डा और संभल अड्डे से लेकर रहरा अड्डा भी जाम की चपेट में आ गए। हालात इतने खराब हुए कि पैदल चलना भी दूभर हो गया। भारी वाहनों की बेतरतीब आवाजाही से लगे जाम में स्कूल से लौट रहे बच्चों की बसें व पिकअप आदि वाहन तथा एंबुलेंस भी फंस गए। डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बेबस न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.